छत्तीसगढ़

22 IAS और एक IFS अधिकारी का तबादला, छत्तीसगढ़ में कई जिलों की कमान बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। फेरबदल के तहत कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार रणबीर शर्मा को संचालक, समाज कल्याण के पद से हटाकर गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर से मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। जयश्री जैन, जो संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें सक्ती का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर कबीरधाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं तनुजा सलाम को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के साथ संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग और जिलों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश में अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं का भी विस्तृत विवरण दिया गया है।

देखें ट्रांसफर लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button