छत्तीसगढ़

26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगे सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button