छत्तीसगढ़

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता और सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखते हुए नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

फंसे नागरिकों अथवा उनके परिजनों को सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 या दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button