क्राइमछत्तीसगढ़

पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाली महिला गिरफ्तार

रायपुर के पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय में गाली-गलौज कर पत्थर मारकर कांच तोड़ने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला गीता बाई को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मनीष बेहरा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 448/2026 के तहत धारा 296, 324(3) बीएनएस में कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे गीता बाई ने कैलाश बेहरा को गाली-गलौज करते हुए पार्षद कार्यालय के दरवाजे पर पत्थर मारा, जिससे कांच टूट गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई तथा उसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के विरुद्ध कुछ दिन पूर्व थाना देवेन्द्र नगर में आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। आदत में सुधार नहीं होने पर उसके विरुद्ध धारा 129 बीएमएसएस के तहत कार्यवाही के लिए डीसीपी मध्य एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष इस्तगासा पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: गीता बाई पति समारू साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी बाबा किराना स्टोर्स के पीछे, राजातालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button