Jagdalpur News: टांडपाल के जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, बड़ांजी पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। युवक का शव टांडपाल के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर बड़ांजी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।




