छत्तीसगढ़

धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था से किसान खुश

एमसीबी । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए इंतजामों से उपार्जन प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हुई है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से जहां किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली है, वहीं खरीदी केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता से धान विक्रय में आसानी हो रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम कोड़ा निवासी किसान सीतासरन सिंह भी इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपनी 50 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा और केंद्र की खरीदी व्यवस्थाओं की सराहना की।

घर बैठे मिला टोकन, अनावश्यक भागदौड़ से मिली राहत

किसान सीतासरन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब टोकन प्राप्त करने के लिए खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर बैठे टोकन प्राप्त होने से किसान निर्धारित तिथि के अनुसार धान के परिवहन की तैयारी कर पा रहे हैं। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ खेती-किसानी के अन्य कार्यों को पूरा करने में भी सुविधा मिल रही है।

खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान

कोड़ा धान उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाने, सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था सहित किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सीतासरन सिंह  ने केंद्र में किए गए इंतजामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालित खरीदी प्रक्रिया से अपनी उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।

किसान सीतासरन सिंह ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा एवं किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय प्रक्रिया आसान हुई है और किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button