छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों पर सुविधाजनक व्यवस्था से किसानों को राहत, डिजिटल टोकन से बच रहा समय और श्रम

डिजिटल सुविधा से बदली धान खरीदी की प्रक्रिया, किसानों का समय और मेहनत बची

एमसीबी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को किसानों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से डिजिटल व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने किसानों को खरीदी केंद्रों के अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबी कतारों में इंतजार करने से राहत दी है। अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तारीख पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान बेच पा रहे हैं।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान धर्मेन्द्र कुमार इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए। वे 86 क्विंटल धान लेकर कुवांरपुर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन मिलने से पहले की तुलना में धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब टोकन के लिए केंद्र में समय बिताने की जरूरत नहीं पड़ती और पहले से ही उपज के परिवहन की तैयारी की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इससे धान विक्रय के दौरान किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

धर्मेन्द्र कुमार ने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसान हित में किए जा रहे प्रयासों से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button