
रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए आज यानी 14 अगस्त 2026 को खास सौगात मिलने जा रही है। N V एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ आज शाम 6 बजे N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म के गीत पहले ही चैनल पर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू, सुपर स्टार एक्ट्रेस अनिकृति चौहान, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में दर्शकों को दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं अनिकृति चौहान एक अलग और नए अंदाज में नजर आएंगी। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है।
फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा ने बताया कि फिल्म को बेहतर तकनीकी गुणवत्ता और सिनेमेटिक अनुभव देने का पूरा प्रयास किया गया है, ताकि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ शहरों की अर्बन ऑडियंस भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ सके। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य मुंबई में प्राइम फोकस और जैम 8 में किया गया है।
फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा ने बताया कि फिल्म के जरिए छत्तीसगढ़ की ग्रामीण खूबसूरती के साथ प्रदेश के बदलते और विकसित होते स्वरूप को भी पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय परिवेश को एक अच्छी कहानी के साथ प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म के कलर ग्रेडिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) और फॉली साउंड पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे फिल्म को शानदार सिनेमेटिक लुक देने का प्रयास किया गया है। निर्माताओं का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और युवाओं को अपनी क्षेत्रीय फिल्मों से जोड़ना है।
अब दर्शक आज 14 अगस्त को शाम 6 बजे घर बैठे अपने परिवार के साथ ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ देख सकेंगे। फिल्म देखने के लिए N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और नए वीडियो की जानकारी के लिए बेल आइकॉन 🛎️ जरूर दबाएं।




