
परिवहन के दौरान फेरो मैंगनीज में मिलावट कर किया था गबन।
फेरो मैंगनीज को हरियाणा निवासी एक कबाड़ी के पास किया था बिक्री।
प्रकरण में राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी शौकीन खान को किया गया है गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक किया गया है जप्त।
प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश है जारी।
आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
प्रार्थी कुणाल जिंदल, मार्केटिंग मैनेजर, फ्लक्समिन मेटल प्रा. लिमिटेड, गाजियाबाद ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज के व्यापार में संलग्न है। दिनांक 27.02.2026 को उसने हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड, उरला (रायपुर) को अपने क्लाइंट केसरी एलॉयज, भिवाड़ी (राजस्थान) के लिए 43 मीट्रिक टन माल सप्लाई हेतु ऑर्डर दिया। दिनांक 13.03.2026 को उक्त माल ट्रक क्रमांक आर जे 14 जी के 4320 के माध्यम से रायपुर से भिवाड़ी के लिए भेजा गया, जो 11 दिन से विलंब से दिनांक 25.03.2026 को गंतव्य स्थान पर पहुँचा। भिवाड़ी स्थित प्लांट में गुणवत्ता परीक्षण के दौरान पाया गया कि 43 बैगों की सील तोड़कर उनमें रखें मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज में गिट्टी, पत्थर एवं आयरन ओर की मिलावट कर दी गई थी तथा बैगों को पुनः सिलाई कर दिया गया था, जिससे पूरा माल अनुपयोगी हो गया।
शिकायत मिलने पर हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड द्वारा सामग्री वापस मंगाकर जांच की गई, जिसमें भी मिलावट की पुष्टि हुई। जांच में यह कृत्य ट्रक चालक शौकीन खान द्वारा किया जाना पाया गया। इस प्रकार आरोपी ने लगभग 48 लाख रुपये मूल्य के 43 मीट्रिक टन माल में हेराफेरी कर धोखाधड़ी व गबन किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/26 धारा 318(4), 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई। टीम द्वारा प्रार्थी तथा संबंधित कंपनी के अन्य कर्मचारियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई एवं आरोपी के संबंध में भी विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्र की गई।
टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों का परीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी शौकीन खान को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को तत्काल अलवर (राजस्थान) रवाना किया गया। अलवर पहुंचकर टीम के सदस्यों द्वारा सतत पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शौकीन खान का पता लगाकर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी शौकीन खान ने बताया कि उसने वाहन में लोड कुल माल में से लगभग 03 टन मीडियम कार्बन फेरो मैंगनीज को 1,20,000 रुपये में हरियाणा निवासी एक कबाड़ी को बेच दिया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा हरियाणा जाकर उक्त कबाड़ी के निवास स्थान पर दबिश दी गई, किन्तु वह मौके पर उपस्थित नहीं मिला।
आरोपी शौकीन खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक आर जे 14 जी के 4320 को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- शौकीन खान पिता भुट्टा खान उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोरेडा महुवाखुर्द थाना मालखेड़ा जिला अलवर राजस्थान।
उरला,से सउनि. महेश्वर भगत, आर. सत्येन्द्र प्रधान एवं दिनेश झा थाना उरला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।




