भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

थाना : भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग . भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)।
जप्त सामग्री :
1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




