क्राइमछत्तीसगढ़

ज़ोन क्रमांक 10 में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े बकायादारों की सीलबंदी

रायपुर। नगर निगम के ज़ोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बड़े बकायादारों के प्रतिष्ठानों को सील किया गया। लंबे समय से बकाया कर राशि जमा नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान का नेतृत्व ज़ोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे जी द्वारा किया गया। उनके साथ सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरी शंकर साहू जी, राजस्व निरीक्षक श्री नरेंद्र सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री मोहीब खान एवं समस्त ए.आर.आई. टीम उपस्थित रही।

कार्रवाई के दौरान वीआईपी रोड स्थित “द लविंग रूम कैफे” सहित अन्य बड़े बकायादार प्रतिष्ठानों में ताला जड़ते हुए सीलबंदी की गई। राजस्व विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कर वसूली को लेकर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ज़ोन कमिश्नर श्री दुबे ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया कर का भुगतान करें, अन्यथा नियमानुसार सीलबंदी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button