छत्तीसगढ़

किसान के बाड़े में लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर खाक

बालोद । जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार खेरुद गांव निवासी किसान राजेश यदु के बाड़े में रात के समय अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण और परिवार के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक तीनों ट्रैक्टर और कार पूरी तरह जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button