छत्तीसगढ़

पियूष ठाकुर भाटागांव भाजपा युवा मोर्चा के बने अध्यक्ष और आर्यन मिश्रा को लाखेनगर मंडल के महामंत्री की मिली ज़िम्मेदारी

रायपुर – काफी लम्बे इंतज़ार के बाद आख़िरकार शुक्रवार की देर रात रायपुर जिला भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी सूची जारी कर दी । इस सूची मे काफी लम्बे समय से राजनीति से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता पियूष ठाकुर को भाटागांव के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप मे नियुक्ति मिली , तो वहीं लाखेनगर मंडल मे कुछ ही समय में पार्टी में अपनी काबिलियत साबित करने वाले चंगोराभांटा निवासी आर्यन मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है । वहीं जय शर्मा को मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है । सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाक़ात कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई करते हुए उनको आशीर्वाद दिया और पार्टी के लिए निस्वार्थ काम करने की सीख दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button