क्राइमछत्तीसगढ़

14 किलो गांजा की तस्करी करते 01 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार

 थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत त्रिमूर्ति नगर पास पकड़ा गया आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ।

 आरोपी अजय गड़पायले है मूलतः महाराष्ट्र का निवासी।

 आरोपियो के कब्जे से 14 किलो 357 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,17,850/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 250/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत त्रिमूर्ति नगर के पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये उन्हें चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अजय गड़पायले एवं दुर्जन निषाद होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर उनके पास बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 357 ग्राम गांजा कीमती जुमला कीमती लगभग 7,17,850/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 250/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. अजय गड़पायले पिता देवानंद गडपायले उम्र 39 साल पता-यषोधरा नगर आटोमेटिक चौक के पास ओम सांई तेल भण्डार थाना यषोधरा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।

02. दुर्जन निषाद पिता सुरेष निषाद उम्र 31 साल पता- सुपेला भिलाई गदा चौक बल्लु यादव का मकान इंदिरा नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button