छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी, ED मांग सकती है रिमांड

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए कोर्ट में पेश किया। इस मामले में ईडी ने पहले सीबीआई कोर्ट में आवेदन दिया था, लेकिन वहां से आवेदन खारिज होने के बाद जांच एजेंसी ने PMLA स्पेशल कोर्ट का रुख किया।

सौरभ चंद्राकर की पेशी के बाद अब मामले में ईडी की अगली कार्रवाई पर नजर है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी उससे पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है। हालांकि, रिमांड को लेकर ईडी की ओर से अदालत में क्या पक्ष रखा जाता है और कोर्ट क्या फैसला सुनाता है, यह आगे की सुनवाई में स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button