मुंगेली में 22 सितंबर को रोजगार मेला, 140 पदों पर होगी भर्ती

मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली की ओर से 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
140 पदों पर भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 140 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें फील्ड ऑफिसर के 50 पद शामिल हैं, जिसके लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इसी तरह सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं और रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
रोजगार मेले में ऐसे करें शामिल
इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर को निर्धारित समय पर ग्राम जमकोर स्थित रोजगार मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड होना अनिवार्य है।
रोजगार मेले की तारीख: 22 सितंबर
समय: सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर
कुल रिक्तियां: 140 पद




