छत्तीसगढ़
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में की गई 41 सफल पुरूष नसबंदी

राजनांदगांव । परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में पुरूष नसबंदी के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक शुक्रवार को पुरूष नसबंदी के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 9 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 25 एवं 16 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 16 पुरूषों द्वारा पुरूष नसबंदी करायी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. सतीश चन्द्रवंशी एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा 41 सफल पुरूष नसबंदी की गई है।




