छत्तीसगढ़

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण का फरार आरोपी हुआ गिरफतार,अपराध घटना के बाद से हुआ था फरार   

 नागपुर में छिपा था आरोपी

 छत्तीसगढ एवं अन्य राज्यों के ड्रग तस्करों एवं नशा करने वालों को करता था सप्लाई

 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है।

इस प्रकार है कि दिनांक 22.12.2025 को जरिए मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि वरन् अपार्टमेंट्स ब्लाक/बी, म.नं.-501 अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में रहने वाले अमन शर्मा और शुभम सिग्नापुरे के द्वारा अपने साथियों के साथ अपने मकान के अंदर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर रखकर बिक्री कर रहे हैं। की सूचना पर टीम तैयार कर आरोपी- (1) शुभम राव सिग्नापुरे पिता मनोज सिग्नापुरे उम्र 28 वर्ष पता- वरूण अपार्टमेंट ब्लाक बी, म.नं. 501 अमलीडीह रायपुर (2) अमन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 वर्ष पता- वरूण अपार्टमेंट ब्लाक बी, म.नं. 501 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर(3) शुभम धावड़े पिता राजू धावड़े उम्र 31 वर्ष पता- बरा़ गंज कुम्हार भंडारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र(4) पराग बरछा पिता स्व. भावेश बारछा उम्र 23 वर्ष पता- कैलाशपुरी ब्यास स्कूल गली सोनी के घर थाना पुरानी बस्ती रायपुर (5) कुमारी पीहू सोनी पिता स्व. रवि सोनी उम्र 14 वर्ष पता- कंकारी पारा राम मंदिर गली थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर(6) मोह. माजिद खान पिता मोह. अहमद खान उम्र 28 वर्ष पता- उमरिया मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद रायपुर (7) नंदलाल ठाकुर पिता महेन्द्र ठाकुर उम्र 21 वर्ष पता- अंतरौवली थाना अरेड जिला मधुबनी (बिहार) के कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 06 पैकेट जुमला मात्रा 11.560 ग्राम कीमती 83,000 रू., 04 नग मोबाईल कीमती 60000 रू. नगदी रकम 20,000 रू. जुमला रकम 1,63,000 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को दिनांक 25-12-2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में आरोपी ड्रग तस्कर चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर एवं ऋषभ फरार थे ।

घटना को श्रीमान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर एवं अधीनस्थ अधिकारी को फरार आरोपी के पतासाजी एवं गिरफतारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर फरार आरोपी का दीगर प्रांत नागपुर महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर श्रीमान् पुलिस कमिश्नर महोदय रायपुर से अनुमति प्राप्त कर आरोपी चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर के सकुनत पर जाकर आरोपी को पकड़ा गया और हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 27-03-2026 के 21-30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफतार आरोपी-

आरोपी चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता- जुनाबगढ गंज कुम्हार टोली थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्रएनडीपीएस एक्ट के प्रकरण का फरार आरोपी हुआ गिरफतार,अपराध घटना के बाद से हुआ था फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button