छत्तीसगढ़मनोरंजन

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस का छापा, चोरी का सामान बरामद

महिला गायिका ऐश्वर्या पंडित के घर रायपुर पुलिस ने छापा मारकर चोरी का सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गायिका के पति तपन देव ने सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल ऐश्वर्या फरार बताई जा रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान ऐश्वर्या कथित तौर पर घर का पूरा सामान लेकर चली गई थीं। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत सेजबहार थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद तपन देव ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गायिका के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस कई बार उनके निवास पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह नहीं मिलीं।

बुधवार को मुजगहन थाने की पुलिस टीम ने एक बार फिर उनके घर पर छापा मारा, जहां से चोरी का सामान बरामद किया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button