थाना कबीर नगर क्षेत्र में मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण – प्रार्थी राम कुमार शुक्ला ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.06.2026 को रात्रि लगभग 08ः00 बजे वह उरला, रायपुर से साइकिल से अपने घर कुम्हारी जा रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग 08ः30 बजे तेंदुआ ओवरब्रिज के पहले रिंग रोड के पास मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उसे रोका। उनमें से एक व्यक्ति ने उससे भवानी इस्पात कहां है पूछते हुए उसके पैंट की जेब में हाथ डालकर मोबाइल फोन निकाल लिया और तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 114/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए, घटना के तरीके एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।
इसी दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान उरला, रायपुर निवासी विशाल सिंह राजपूत के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी से मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर उसके कब्जे से लूट की गई 01 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 8,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य दोनों आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी – विशाल सिंह राजपूत पिता विपिन सिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी प्रगति नगर वार्ड नंबर 07 ओम दीप स्कूल के पीछे वाली गली उरला थाना उरला रायपुर।




