
▪️ फार्म हाउस निर्माण कार्य के दौरान बची हुई निर्माण सामग्री चोरी कर अपने घर के पास छिपाने वाले आरोपी को थाना धमधा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
▪️ आरोपी के कब्जे से 09 नग टीन शीट, 10 नग लोहे के एंगल, 25 नग प्लास्टिक पाइप एवं 10 नग जीआई पाइप सहित कुल ₹40,000 मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद की गई।
▪️ प्रार्थी की रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की संपत्ति बरामद कर जप्त की गई।
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 27.07.2026 को प्रार्थी किशन सिंह यादव, निवासी पचरीपारा, दुर्ग द्वारा थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम रौंदा स्थित उनकी निजी भूमि पर निर्मित हो रहे फार्म हाउस के निर्माण कार्य हेतु टीन शीट, लोहे के एंगल, प्लास्टिक पाइप एवं जीआई पाइप सहित अन्य सामग्री रखी गई थी। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए ग्राम रौंदा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत बची हुई सामग्री का मिलान करने पर सामग्री कम पाई गई। संदेह होने पर सुपरवाइजर से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा कार्य पर आना बंद कर दिया। बाद में आरोपी के घर के पास चोरी गई सामग्री रखी होना पाए जाने पर थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज उर्फ मोनू यादव ने चोरी करना स्वीकार किया तथा उसके बताए स्थान से चोरी गई संपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी, जो फार्म हाउस निर्माण कार्य का सुपरवाइजर था, ने अपने भरोसे का दुरुपयोग करते हुए निर्माण कार्य के दौरान बची हुई सामग्री को बिना अनुमति अपने कब्जे में लेकर अपने घर के पास छिपाकर रख दिया।
घटना स्थल :
ग्राम रौंदा स्थित प्रार्थी का निर्माणाधीन फार्म हाउस, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
- मनोज उर्फ मोनू यादव, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
- 09 नग टीन शीट
- 10 नग लोहे के एंगल
- 25 नग प्लास्टिक (काला) पाइप
- 10 नग जीआई पाइप (बोर हेतु)
कुल अनुमानित मूल्य : ₹40,000/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों, निर्माण स्थलों एवं संपत्तियों की नियमित निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।




