क्राइमछत्तीसगढ़

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कलेक्ट्रेट के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ राजकुमार सिदार पर सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की सर्पदंश से मौत के बाद शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के लिए बाबू राजकुमार सिदार रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी बाबू को 50 हजार रुपये का चेक रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


इस कार्रवाई के बाद रायगढ़ कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button