व्यापार

ट्रंप के दावे से बाजार में हलचल, सोने-चांदी के दाम बढ़े, तेल भी हुआ महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर शांति समझौते की उम्मीद दिखाई देने लगी है। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 4 अगस्त को सोने-चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक सोने में करीब 0.42 प्रतिशत के उछाल से साथ कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी की कीमतों में 1.27 की बढ़ोतरी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जोर देकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है।जबकि ईरान ने यह कहकर ट्रंप को दावे को नकार दिया कि उनकी वॉशिंगटन के साथ सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है। ईरान के इस बयान पर ट्रंप का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरानी नेताओं को बहुत ज्यादा दोगला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी नेता बातचीत को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है, चाहे ईरान इसे मानना ​​चाहे या नहीं।

ट्रंप के बयान से सोने-चांदी में निवेश करने वाले को बल मिला है। इसका असर दोनों धातुओं की कीमतों में साफ नजर आया। 4 अगस्त को मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सोने का रेट 0.42 प्रतिशत बढ़कर ₹1,43,522.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर, MCX चांदी फ्यूचर्स लगभग 1.23% बढ़कर ₹219,880 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)सिल्वर 999 फाइन (₹/1 किलोग्राम)
नई दिल्ली₹143,120₹131,193₹218,930
मुंबई₹143,360₹131,413₹219,310
बेंगलुरु₹143,480₹131,523₹219,480
कोलकाता₹143,170₹131,239₹219,020
हैदराबाद₹143,590₹131,624₹219,660
चेन्नई₹143,660₹131,688₹219,640

तेल की कीमतों में तेजी

युद्ध का कोई साफ हल न निकलने की वजह से मिडिल ईस्ट की सप्लाई अभी भी खतरे में है, इस चिंता के कारण पिछले सेशन में गिरने के बाद मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में थोड़ी तेजी आई। US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $0.61, या 0.7% बढ़कर $80.95 पर था, जो पिछले सेशन में 5% से ज़्यादा गिरकर लगभग एक हफ़्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button