टिटोस पर कार्रवाई के बाद IP क्लब पर सवाल, रात 2 बजे तक शराब परोसने का आरोप; वीडियो वायरल

टिटोस मे सख़्ती के बाद आईपी क्लब उड़ा रहा नियमों की धज्जियाँ, रात 2 बजे तक खुलेआम परोसी जा रही है शराब, हुड़दंग का नया बसेरा आईपी क्लब। वीडियो वायरल।
रायपुर – लगातार वीडियो वायरल होने के बाद आखिरकार पुलिस विभाग ने हरकत मे आते हुए रायपुर के सरोना स्थित टिटोस क्लब मे सख़्ती करते हुए उसपर कार्रवाई तो कर दी लेकिन वहीँ दुसरी ओर नया रायपुर स्थित आईपी क्लब अब रहिसजादों की अइय्याशी का नया अड्डा बना हुआ है। यहां शासन प्रशासन द्वारा तय नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए देर रात तक अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इतना ही नहीं आईपी क्लब मे आए दिन नशाखोरों के बीच जमकर लात घूँसे भी चल रहे है जो किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकते है, लेकिन सम्बंधित थाने के कानों मे इसकी जूँ तक नहीं रेंगति है। साथ ही आबकारी विभाग भी अब तक मदहोश ही नजर आ रहा है। आपको बता दें की यह क्लब शुरुआत से ही विवादों की जड़ बना हुआ है।

कार्रवाई य खानापूर्ति
आपको बता दें की आईपी क्लब के पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके है जिसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा यहाँ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इस क्लब को संचालित करने वाले रसूखदारों को कार्रवाई से कोई फर्क पड़ता हुआ अब तक नजर नहीं आया है जिसके चलते यह क्लब पुलिस और आबकारी विभाग की रेड के बाद फिर से नियमों तय मापदंडो की बखिया उधेड़ते हुए संचालित किया जाता है और देर रात तक अवैध रूप से नशा परोसा जाता है।

प्रशासन पर उठे सवाल
वहीँ आम जनता ने इस मामले मे अपनी राय देते हुए पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की भूमिका को ही सवालों के कटघरे मे ला कर खड़े कर दिया है। आम लोगों का कहना है की ऐसी जगहों पर जाने वाले लोगों द्वारा य मीडिया के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त होने बाद ही पुलिस विभाग हरकत मे क्यों आती? यदि ऐसी जगहों के वीडियो वायरल न हों तो इन तमाम जगहों पर कभी कोई कार्रवाई ही न हों। साथ ही कुछ लोगों ने तो ऐसी जगहों पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाने की भी मांग की है।




