छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान का होगा भव्य शुभारंभ

​रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाभियान का भव्य आगाज 17 सितंबर को श्आशीर्वाद का दीयाश् कार्यक्रम से होगा। बलौदाबाजार स्थित चौपाटी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

​सवा लाख दीयों से रोशन होगी चौपाटी, बने 20 सेक्टर

      जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाटी स्थित जलाशय के फुटपाथ पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए 20 अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं, जिन्हें विभिन्न शासकीय विभागों को आवंटित किया गया है। 17 सितंबर को संध्या 7 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात एक साथ सवा लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे चौपाटी का दृश्य अलौकिक और विहंगम हो उठेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और 11 लाख दीपों का महालक्ष्य

      समारोह के दौरान अपराह्न 4 बजे से सुप्रसिद्ध आर्केस्ट्रा टीम द्वारा संगीतमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इस अभियान के तहत पूरे जिले में लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। साथ ही, जिले की सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button