छत्तीसगढ़

रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में सोनू निगम ने बांधा समां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर। रायपुर से मुंबई जा रहे यात्रियों के लिए हवाई सफर उस वक्त यादगार बन गया, जब उन्हें आसमान में ही मशहूर गायक सोनू निगम की लाइव सिंगिंग सुनने का मौका मिला। फ्लाइट में मौजूद सोनू निगम ने यात्रियों की फरमाइश पर अपने लोकप्रिय गाने गाकर माहौल खुशनुमा कर दिया। अचानक मिले इस म्यूजिकल सरप्राइज से यात्री भी काफी उत्साहित नजर आए। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्लाइट में यात्रियों की फरमाइश पर गाए सुपरहिट गाने

जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यात्रियों के बीच अपनी गायकी का हुनर दिखाया। यात्रियों ने उनसे अपने पसंदीदा गाने सुनाने की गुजारिश की, जिसे सोनू निगम ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

उन्होंने फिल्मी गीत ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ गाकर यात्रियों का मनोरंजन किया। फ्लाइट में अचानक शुरू हुई इस लाइव परफॉर्मेंस ने सफर को खास बना दिया। कई यात्री उनके साथ गुनगुनाते और इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

रायपुर में लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे सोनू निगम

गौरतलब है कि सोनू निगम रायपुर में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। उन्होंने रायपुर एम्स के ओरियाना फेस्ट में अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बाद अगले दिन वे मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने और लाइव गाने सुनने का यादगार मौका मिल गया।

फ्लाइट में सोनू निगम की इस अनूठी प्रस्तुति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button