छत्तीसगढ़

बिलासपुर के व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिला अधेड़ का शव

SBI बैंक के पास मिला शव, मृतक की पहचान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एसबीआई बैंक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

बैंक के पास पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार स्थित एसबीआई बैंक के पास लोगों ने अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। शव अर्धनग्न हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

भीख मांगने और कचरा बीनने की मिली जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक को आसपास के क्षेत्र में भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था। हालांकि उसकी पहचान से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button