छत्तीसगढ़

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आज शहर के प्रमुख चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिराज भाई के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को थोड़ी राहत प्रदान करना था।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मो. एहतेशाम हुसैन के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से मो. इरफान, मो. तौकीर दानी, शेख अकरम, इरफान रजा, सैयद अशरफ अली एवं मो. शहनवाज शामिल थे।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और विभिन्न वर्गों के सहयोग हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button