छत्तीसगढ़

चलती बस से गिरी महिला यात्री, हालत नाजुक

रायपुर । पखांजूर से रायपुर जा रही एक निजी यात्री बस में बड़ा हादसा हो गया। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चलती बस से एक महिला यात्री अचानक नीचे गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और संबंधित बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बस चालक से पूछताछ की जा रही है, वहीं बस के सभी कागजातों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।इस घटना के बाद स्थानीय यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि निजी बसों की मनमानी रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार हादसों का कारण बन रही है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निजी बसों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button