छत्तीसगढ़

खतरनाक लूट गिरोह , 5 वारदातों में 13 घायल, एक कोमा में

जांजगीर-चांपा।27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना शिवरीनारायण एवं पामगढ़ क्षेत्र में खतरनाक लूट गिरोह ने आतंक मचाते हुए अलग-अलग 5 स्थानों पर लूटपाट और जानलेवा हमले किए। इन घटनाओं में 13 निर्दोष नागरिक घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक घायल कोमा में है, जिसका इलाज रायपुर में जारी है।
पुलिस ने त्वरित और आक्रामक कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नवां आरोपी रामनाथ, पुलिस घेराबंदी के दौरान कट्टे से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है।
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र: एक के बाद एक तीन वारदातें
दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच ग्राम कचंदा में नहर पार कच्चे रास्ते पर गिरोह ने क्रमवार तीन वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपियों ने राह चलते लोगों को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड व डंडों से सिर पर प्राणघातक हमला किया।
इस दौरान मुकेश रायसागर और अमन बंजारे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमलावर मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।


पामगढ़ थाना क्षेत्र के सुनसान रास्तों पर दहशत


दिनांक 27 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने ग्राम मुडपार-भदरा, मेउ और चेऊडीह में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को रोककर बेरहमी से मारपीट की।
लोहे के पाइप, बेल्ट और रॉड से किए गए हमलों में कई लोग घायल हुए। लक्ष्मण यादव को गंभीर चोटें आईं और उससे मोबाइल व ₹10,000 की लूट की गई।


घायलों की स्थिति


13 लोग घायल,
2 गंभीर,
1 कोमा में,
इलाज बिलासपुर व रायपुर के अस्पतालों में जारी।
गिरफ्तार आरोपी
निखिल टंडन (18)
मनीराम गोंड (19)
नरेश यादव (19)
रोशन टंडन (19)
आयुष रात्रे (18)
6–7. दो विधि से संघर्षरत बालक
सन्नी
रामनाथ (मुठभेड़ में घायल)
जब्ती
स्टील रॉड – 4
डंडा – 2
बेल्ट – 1
मोटरसाइकिल/स्कूटी – 4
मोबाइल फोन – 10
नगद – ₹9,000
कुल जप्त संपत्ति: ₹4,09,000


वारदात का तरीका


पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल से सुनसान और अंधेरे रास्तों पर घूमते थे। राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर हमला, फिर मोबाइल व नकदी लूटना इनका तयशुदा पैटर्न था। लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका उद्देश्य था।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button