हनी सिंह ने लास्ट मोमेंट पर शो में परफॉर्म करने से किया मना, वजह जान हो जाएंगे हैरान

हनी सिंह किसी न किसी वजह से विवाद में फंस ही जाते हैं। अब खबर आ रही है कि हाल ही में हनी ने शो करने से मना कर दिया सिक्योरिटी वजह से। दरअसल, हनी सिंह एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन क्योंकि उनके पर्सनल बॉडीगार्ड्स को वहां जाने नहीं दिया तो वह लास्ट मिनट पर उन्होंने बैकआउट कर दिया। 23 अगस्त को मोहाली में यह अवॉर्ड शो होने वाला था।
क्या है मामला
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अवॉर्ड शो में जब सेलेब्स आने लगे तब हनी सिंह की टीम को गेट पर रोक दिया क्योंकि उनकी काफी बड़ी सिक्योरिटी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑर्गेनाइजर्स की खुद की अपनी सिक्योरिटी थी उस वक्त मौजूद और लोकल पुलिस ने भी आयोजन स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने में सहयोग किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोटोकॉल के हिसाब से ऑर्गेनाइजर्स ने ग्राउड पर एक्स्ट्रा मेंबर्स को आने नहीं दिया। हालांकि हनी सिंह अपनी सिक्योरिटी के साथ जाना चाहते थे। ऑर्गेनाइजर्स ने उनकी मांगों को समझा और उनका सम्मान किया, लेकिन ओवरऑल सिक्योरिटी के प्लान से वह सहमत नहीं थे। इस वजह से फिर हनी सिंह वेन्यू छोड़कर चले गए और परफॉर्म करने से मना कर दिया।
दोनों टीम फिलहाल लास्ट मिनट कैंसलेशन की वजह से फाइनेंशियल दिक्कत पर काम कर रहे हैं और कॉर्डियन कंक्लूजन पर काम कर रहे हैं। वैसे भले ही हनी सिंह ने परफॉर्म नहीं किया, लेकिन नीरू बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा और बिस्मिल ने इवेंट में परफॉर्म किया।




