सांसदों के अपार्टमेंट्स में लगी आग,नुकसान का पता नहीं

नई दिल्ली-देश की राजधानी दिल्ली में डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आग लग गई है। इस अपार्टमेंट्स में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में यहां आग लगने से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित है। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है फिलहाल उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की छह गाडिय़ां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड को दोपहर में 1 बजे के आस-पास आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दमकल की गाडिय़ो को भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद वह देरी से पहुंचे। लोगों का ये भी कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पहुंची तो नुकसान कम होता।




