क्राइमछत्तीसगढ़

पिता को बेटे खोने का था गम, मंदिर में इस कदम से फैली सनसनी

रायगढ़। दुर्गा मंदिर घरघोड़ा से सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे ने गहरे मानसिक सदमे में मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार खांडे की कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह रातभर बेहद विचलित और मानसिक तनाव में था। इसी सदमे के बीच आज सुबह लगभग 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित रूप से आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली।

घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से सतन वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हुए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button