
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। क्रिकेटर का नाम आरजे महवश से जोड़ा जा रहा था। लेकिन हाल में दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। ऐसी खबरें सामने आई थी कि युजवेंद्र अब उन्होंने जिंदगी को प्रायोरिटी को लेकर पोस्ट शेयर किया है जिसका कनेक्शन उनके हाल के टूटे रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। युजवेंद्र ने भगवत गीता का एक वाक्य शेयर किया है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र और आरजे महवश का रिश्ता टूटने के पीछे दोनों के बीच लड़ाई थी। अब युजवेंद्र ने ये पोस्ट शेयर किया है।
युजवेंद्र का पोस्ट
युजवेंद्र ने भगवत गीता से श्री कृष्ण की कही बात शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘समय की बात कभी नहीं होती, प्रायोरिटी की बात हमेशा होती है। अगर वोआपकी प्रायोरिटी है, तो आप इसके लिए समय निकाल लेंगे।’ ऐसा माना जा रहा है युजवेंद्र ने अपनी दोस्त आरजे महवश पर तंज कसा है।
आरजे महवश से रिश्ता
युजवेंद्र और धनश्री के तलाक के बाद से ही आरजे महवश का नाम उनसे जोड़ा जा रहा था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। अब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है।
धनश्री वर्मा से तलाक
बता दें, युजवेंद्र चहल ने डांस कोरियोग्राफर धनश्री से साल 2020 में शादी की थी। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2022 में ही अलग हो गए थे। मार्च 2025 में कपल ने तलाक ले लिया। अपने रिश्ते के बारे में धनश्री ने बताया था कि सगाई के बाद से क्रिकेटर का बिहेवियर बदल गया था। तीन महीने की शादी में ही धोखा मिल गया था। वहीं युजवेंद्र ने कहा था कि एक स्पोर्ट्समैन हैं और रिश्तों में धोखा नहीं देते। दोनों के तलाक के बाद करोड़ों की एलिमनी दिए जाने की भी खबर सामने आई थी।




