
आर्म्स एक्ट के 2 और प्रतिबंधात्मक धाराओं में 6 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही
रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से अभियान स्तर पर बहुआयामी कार्रवाई की गई। इस अभियान में जहाँ एक ओर आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई, वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत संभावित शांति भंग करने वाले तत्वों को समय रहते नियंत्रण में लिया गया।
आर्म्स एक्ट की कार्रवाई में गश्त के दौरान भोला पान ठेला के पास आकस्मिक चेकिंग में आजाद चौक निवासी आरोपी आयुष मिश्रा को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, थाना सिटी कोतवाली के पुराने आर्म्स एक्ट प्रकरण में वीरभद्र नगर क्षेत्र का फरार चाकूबाज आबिद अली को माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट तामील करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिससे लंबे समय से फरार आरोपी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी।
इसके साथ-साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली रायपुर में धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी।
इस क्रम में—
परमेश्वर चंदेल (उम्र 22 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला कापाबस्ती, रायपुर),
विक्की विश्वकर्मा (उम्र 23 वर्ष, निवासी मड़वारानी रोड, सीतामढ़ी, जिला कोरबा),
अगस्त विभार (उम्र 22 वर्ष, निवासी गांधी नगर, कालीबाड़ी, रायपुर)
इस समग्र अभियान के माध्यम से कोतवाली क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध हथियार, गुंडागर्दी एवं शांति भंग करने की गतिविधियों के प्रति रायपुर पुलिस की नीति शून्य सहनशीलता की है। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने हेतु ऐसे सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।




