लाइफ स्टाइल

खीरा खाएं, रहें फिट: गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने का आसान तरीका

नई दिल्ली। गर्मियों की दस्तक के साथ ही खीरा लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन जाता है।

ठंडक और ताजगी से भरपूर खीरा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम के अनुरूप मिलने वाले फल और सब्जियां शरीर को प्राकृतिक रूप से संतुलित रखने में मदद करते हैं, और खीरा इसका बेहतरीन उदाहरण है।

आयुर्वेद में खीरे को शीतल और पित्तशामक बताया गया है। इसमें 85 से 96 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

बढ़ती गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, ऐसे में खीरे का सेवन इस कमी को पूरा करता है और शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखता है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है।

खीरे में विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ पोटेशियम और अन्य जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। इसमें मौजूद फाइबर गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

स्वास्थ्य के साथ-साथ खीरा त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। इसके अलावा बालों और नाखूनों को भी मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।

खीरे को आहार में शामिल करना भी बेहद आसान है। सुबह खाली पेट खीरे का जूस पीना फायदेमंद होता है।

इसके अलावा खीरे की सलाद या चाट बनाकर भी इसे खाया जा सकता है। ध्यान रखें कि खीरे का सेवन भोजन से एक घंटे पहले करना अधिक लाभकारी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button