छत्तीसगढ़

रायपुर में स्मृति ईरानी की CM साय और डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट, अहम मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी इन दिनों छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की संगठनात्मक बैठक समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात की।

संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल

स्मृति ईरानी रविवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगी। उनके दौरे को प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा और विभिन्न बैठकों के जरिए संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button