क्राइमछत्तीसगढ़

पटाखा बनाने वाला बारूद था मितानिन के घर से बरामद संदिग्ध सामग्री : रायपुर पुलिस

रायपुर। देशी बम की सूचना मामले में रायपुर पुलिस ने बयान जारी किया है, और बताया कि आज दिनांक 07.05.2026 को प्रातः वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्विनी यादव से मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की उनके वार्ड की मितानिन पुष्पा साहू द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि विनय देवांगन नामक व्यक्ति ने पुष्पा साहू को बैग छोड़कर गया है।

जिसमें संदेहास्पद वस्तु होने पर पार्षद ने थाने पर सूचना दी।इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों, डॉग्सकॉयड, बीडीएस एफएसएल की टीम को सूचना देकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ में तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध सामग्री को परीक्षण करने पर उसमें लो एक्सप्लोसिव (पटाखा बनाने वाले बारूद) कम मात्रा में पाया गया, जिसमें विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महापौर बीरगांव को देशी बम से उड़ाने की साजिश थी!

मितानिन के घर बम और बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। यह सामग्री रखने वाला बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। उसने नंदलाल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह बात नंदलाल ने मीडिया से चर्चा में यह बात कही है। महापौर देवांगन ने बताया कि उसके साथ विवाद के बाद विनय देवांगन ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस बीच आज सुबह ,बम मिलने के खुलासे के बाद से विनय फरार है। समझा जा रहा है अपना बदला लेने ही विनय ने तीन तैयार बम और सामग्री एकत्र कर मितानिन के घर रख छोड़ा था।

इससे पहले राजधानी के बीरगांव के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस, डाग और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यह सामग्री एक स्वास्थ्य मितानिन पुष्पा साहू के घर मिली। मिली जानकारी अनुसार मितानिन के परिचित ठेकेदार विनय देवांगन उसके घर आया था और उसने एक बैग रख कर बाद में आकर ले जाने की बात कहकर चला गया। आज सुबह मितानिन ने जब घर की रोजाना झाड़ू पोछा के समय बैग को सरकाने की कोशिश की तो वह नहीं हटा पाई। बैग काफी वज़नी था। उसने बैग का मुंह खोलकर देखा तो उसमें कांच की चपटी शीशियां, उससे अटैच तार निकले हुए थे। साथ ही कुछ पावडर, पिस्टल जैसा सामान रखे हुए थे। मितानिन ने पार्षद अश्विनी यादव के घर जाकर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने भी बैग खोलकर देखा और फिर खमतराई पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button