छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर AAP का शक्ति प्रदर्शन, बिरगांव में नगर निगम चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बिरगांव में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बिरगांव स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ माल्यार्पण किया।

इसके पश्चात, आप नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने समस्त प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने राज्य की समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी ‘आप’:

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने बिरगांव क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारियों का प्रदर्शन किया। पार्टी बिरगांव में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरे ज़ोर-शोर से कर रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने घोषणा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिरगांव नगर निगम चुनाव में सभी 40 वार्डों की पार्षद सीटों और महापौर पद पर अपने सशक्त एवं जनहितैषी उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य बिरगांव में बुनियादी सुविधाएं, पारदर्शी शासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सूरज उपाध्याय,आर एस ठाकुर,शिव शर्मा,बलवंत सिंह, डॉ विजय देवांगन, मनीष मेश्राम, संत राम कुर्रे,प्रकाश जांगड़े,शंकर जांगड़े,हरीश घृतलहरे, पवन साहू सहित पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button