छत्तीसगढ़

महादेव कावरे होंगे CGPSC के नए अध्यक्ष? राजभवन में मंजूरी का इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के लंबे समय से रिक्त अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी महादेव कावरे को आयोग का नया अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होना अभी बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, नियुक्ति से संबंधित फाइल अनुमोदन के लिए राजभवन भेजी गई है। फिलहाल वहां से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। यदि अंतिम समय में कोई बदलाव नहीं होता है, तो महादेव कावरे को CGPSC अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कलेक्टर से लेकर संभागायुक्त तक प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके कावरे मई 2028 तक इस पद पर रह सकते हैं।

कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

महादेव कावरे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान वे बेमेतरा और जशपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के संभागायुक्त के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है।

कावरे आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर विभाग में भी महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। अब CGPSC अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा के बीच आधिकारिक नियुक्ति आदेश का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button