छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बिजली व्यवस्था को AIDA ने सराहा, मोर बिजली एप दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्मार्ट मीटर की स्थापना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन (AIDA) के महानिदेशक आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ की विद्युत वितरण व्यवस्था और मोर बिजली एप की सराहना करते हुए कहा कि यहां विकसित डिजिटल सुविधाएं दूसरे राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों के लिए भी अनुकरणीय हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि मोर बिजली एप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नजर रखने के साथ उसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। एप में उपलब्ध खपत पूर्वानुमान, ग्राफ आधारित विश्लेषण, रियल टाइम अपडेट और तुलनात्मक आंकड़े उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी हैं।

आलोक कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा आयोजित नॉलेज शेयरिंग एवं फील्ड विजिट कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर और मोर बिजली एप में उपलब्ध सुविधाएं उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत बेहतर तरीके से समझने और उसका प्रबंधन करने में मदद करती हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विकसित मोर बिजली एप और प्रकाश एप की कार्यप्रणाली एवं विशेषताओं की जानकारी अन्य राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी।

AIDA के महानिदेशक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकसित इन डिजिटल सुविधाओं और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के अनुभव दूसरे राज्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता अनुकूल बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button