छत्तीसगढ़

महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त

  • जब्त 312 किलो मादक पदार्थ की गांजा की कीमत 01 करोड़, 56 लाख, 34 हजार, 500 रुपये
  • परिवहन करते हुए गिरफ्तार दो आरोपियों में एक कर्नाटक और एक मध्यप्रदेश से
  • जिला सोनपुर उडिसा से गांजा लेकर मुम्बई (महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना।
  • पूछताछ के बाद 12 घंटे के अंदर बालाघाट, उत्तर प्रदेश और जम्मू के निवासी तीन थोक खरीददारों को बरहमपुर, ओडिशा से किया गया गिरफ्तार
  • गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक क्र. KA13 D-7710 कीमती 15,00,000 रूपये, गांजा 312.590 किलोग्राम किमती 1,56,34,500 रुपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, कुल जुमला 01 करोड़, 71 लाख, 42 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।
  • पिछले तीन महीने में 68 प्रकरण में कुल 4681.110 किलो (46 क्विटल 81 किलो) गांजा जब्त, 181 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 49 व 132 अन्य राज्यों से।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक ट्रक क्र. KA 13 D 7710 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रही है। सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किया गया, जहां कुछ समय बाद, उसी ज्ञात नंबर का एक ट्रक क्र. KA 13 D 7710 आया जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे, जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम इम्तियाज खान पिता मोहम्मद अली उम्र 48 साल साकिन हुनसौर नियर कर्नाटका डिपो के पास थाना मैसुर जिला मैसुर (कर्नाटका) एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम रवि प्रकाश राउतकर पिता तानु लाल राउतकर उम्र 45 साल साकिन कडोई थाना लालबर्रा जिला बालाघाट म0प्र0 का निवासी होना बताये। ट्रक के पीछे डाला में रखे बोरियो के बारे में पुछताछ करने पर बोरियों के अंदर 312.590 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को जिला सोनपुर उडीसाा से मुम्बाई महाराष्ट्र ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 312.590 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1,56,34500 रुपये सहित गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक क्र. KA 13 D 7710 कीमती 15,00,000 रूपये, एवं 02 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, जुमला कीमती 1,71,42,500 रूपये की सम्पत्ती को जप्त किया गया है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बरहमपुर ओडीसा से पेडलर जियाउल हक व परीवहन हेतु आयशर ट्रक की व्यवस्था कराने वाले सुखविंदर उर्फ बुलबुल व नदीम अंसारी को गिरफतार किया गया है।
आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिर० कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गए है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई ।

गिरफतार आरोपियो का नाम-
परिवहनकर्ता
01- इम्तियाज खान पिता मोहम्मद अली उम्र 48 साल साकिन हुनसौर नियर कर्नाटका डिपो के पास थाना मैसुर जिला मैसुर (कर्नाटका)।
02- रवि प्रकाश राउतकर पिता तानु लाल राउतकर उम्र 45 साल साकिन कडोई थाना लालबर्रा जिला बालाघाट म0प्र0।
Source –
मनमोहन उर्फ राजवीर साहू।
CARRIER –
वाहन क्रमांक KA 13 D 7713 टाटा आइसर
(1) इम्तियाज खान पिता मोहम्मद अली उम्र 48 नियर KSRDC डिपो हुनशोर थाना हुनशोर जिला मैसूर कर्नाटक ।
(2) रविप्रकाश राउतकर पिता तानूलाल राउतकर उम्र 45 ग्राम पोस्ट कंजेई थाना लालबर्रा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश ।
3 नदीम अंसारी पिता मोहम्मद उमर उम्र 35 साकिन बनत थाना आदर्शमंडी जिला शामली उत्तरप्रदेश।
4 जिया उलहक पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 42 साकिन सिहोरा थाना लालबर्रा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश।
5 सुखविंदर उर्फ बुलबुल पिता रतनलाल उम्र 31 साल साकिन बनसुल्तान थाना मिरनसाहेब तहसील आरएसपुरा जिला जम्मू जम्मू कशमीर।
DESTINATION –
मोहम्मद फारूक पिता चांद शेख उर्फ बॉम्बे शेख चाचा उम्र 47 T5 नियर मूसा मेंशन झोपड़पट्टी झोपड़ा नंबर 10 टंक पखाडी रोड भायखला पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र।

बरहमपुर ओडीसा से गिरफतार-
वाहन टोयोटा कार अर्बन क्रुजर क्रमांक एमपी 50 / जेडजी 2025 वाहन स्वामी- जियाउल हक निवासी सिहोरा वार्ड नंबर 08, थाना लालबर्रा जिला बालाघाट म0प्र0।
1- जियाउल हक पिता मोह. हनीफ उम्र 42 साल निवासी सिहोरा थाना लालबर्रा जिला बालाघाट म0प्र0।
2- नदीम अंसारी पिता मोह. उमर उम्र 37 साल सााकिन बनत थाना आदश्र मंडी जिला सामली उ0प्र0।
3- सुखविंदर उर्फ बुलबुल पिता रतनलाल उम्र 31 साल साकिन बनसुल्तान थाना मिरनसाहेब जिला जम्मू , जम्मू कश्मीर।

जप्त सम्पत्तीः-
01- 312.590 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1,56,34500 रुपये।
02- एक ट्रक क्र. KA 13D7710 कीमती 15,00,000 रूपये।
03- टोयोटा कार अर्बन क्रुजर क्रमांक एमपी 50 / जेडजी 2025
04- 02 नग मोबाईल कीमती 8,000 रूपये, कुल जुमला 1,71,42,500 /- रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button