व्यापार

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, सर्राफा बाजार में जोरदार गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ये चमकीली धातु आज 2,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार के दौरान 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोना की तरह चांदी भी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।

भाव में आई गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में आग कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,56,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button